
भास्कर समाचार सेवा
अफजलगढ़। एसडीएम धामपुर ने नगर पालिका परिषद अफजलगढ़ की अस्थायी गोशाला का निरीक्षण किया। गंदगी मिलने पर एसडीएम भड़के ईओ कौशल कुमार को साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सोमवार को एसडीएम धामपुर मनोज कुमार सिंह मौहल्ला किला स्थित नगर पालिका द्वारा संचालित गौशाला पर पहुंचे। वहां उन्होंने गौवंशी पशुओं के लिए भूसा, हरा चारा, पानी, सफाई आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गंदगी मिलने पर एसडीएम भड़के ईओ कौशल कुमार को साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गौशाला में 17 गोवंशी संरक्षित होना बताया गया। गौशाला में गौवंशी के भरण-पोषण के लिए भूसा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होने और प्रतिदिन हरा चारा की उपलब्धता कराए जाने के विषय में जानकारी दी गई। एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने ईओ कौशल कुमार को निर्देशित किया कि गौशाला में संरक्षित गौवंशों के सापेक्ष पर्याप्त मात्रा में भूसा की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं। गौवंशों के लिए हरे चारे की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। वहीं एक गोवंश के टैक न मिलने पर पशु चिकित्साधिकारी अफजलगढ़ को टैक लगाने सहित गौवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए आवश्यक उपचार दिया जाए। लापरवाही बरतने पर कारवाई की चेतावनी दी। वही एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने गौशाला अगवानपुर सहित इंटर कालेज अफजलगढ़ का भी निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम धामपुर मनोज कुमार सिंह के आलावा ईओ कौशल कुमार,बीडीओ रवि प्रकाश सिंह, पशुचिकित्साधिकारी धीरेन्द्र सिंह, पंकज वाजपेई, रोबिन अग्रवाल, रोहिताश पंवार,साबिर हुसैन, आदि मौजूद रहे।












