बिजनौर में लव जिहाद का दूसरा मामला दर्ज, नाबालिग दलित किशोरी को प्रेम जाल में फंसा कर धर्म परिवर्तन करने का बनाया दबाव


शहजाद अंसारी

लखनऊ। प्रदेश के बिजनौर जनपद में लव जेहाद का एक हफ्ते में दूसरा मामला सामने आया है। पुलिस ने नाबालिग दलित किशोरी को प्रेम जाल में फंसाकर भगाने के बाद जबरन धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।   बिजनौर अपर अधीक्षक (ग्रामीण) संजय कुमार के अनुसार थाना धामपुर क्षेत्र के एक गांव में साकिब नाम का युवक अपना नाम सोनू बताकर बीती 13 दिसम्बर को नाबालिग दलित किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर भगाकर ले गया था।

परिजनों ने साकिब उर्फ सोनू पर आरोप लगाया था कि वो उनकी नाबालिग लड़की का जबरन धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव बना रहा है। पुलिस ने नाबालिग लड़की के पिता की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक साकिब उर्फ सोनू के खिलाफ एससी एसटी एक्ट और विधि विरूद्ध धर्म प्रतिरोध अध्यादेश के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने लड़की को भी सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है।

खबरें और भी हैं...