
बौंडी/बहराइच l तेजवापुर ब्लाॅक के अंतर्गत पाठक पट्टी रामगढ़ी में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को 62 से अधिक लोगों को लगा दूसरी डोज कोरोना का टीका लगा और 31 लोगों को पहली डोज लगी।
करीब दस बजे से टीकाकरण शुरू किया गया।टीकाकरण कराने पहुंचे पुरूष व महिला। उसके बाद उन्हें बारी आने पर उनको टीका लगा।
जिसमें 60 वर्ष या उससे अधिक आयु तथा 45 से 59 वर्ष रोग ग्रस्त को टीका लगाया गया। टीका लगने के बाद लोगों को आब्जर्वेशन कक्ष में करीब तीस मिनट तक बैठाया गया।एएनएम ज्योति यादव ने लगाया टीका।एएनएम ज्योति यादव ने बताया जिनको आज पहली डोज लगी है उनको 25 मई को दूसरी डोज लगेगी। इस दौरान सीएचओ ज्योति राजपूत,एएनएम बबिता, फार्मासिस्ट राकेश यादव, राधे, समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।











