सेमेस्टर NEP की परीक्षाएं हुई सम्पन्न छात्राओं के कॉलिज कों बनाया छात्रों का परीक्षा केंद्र : डॉ०निशा गर्ग

भास्कर समाचार सेवा
पिलखुवा।
नगर के केशव मारवाड़ गर्ल्स डिग्री कॉलिज में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की वार्षिक मुख्य परीक्षा एवं सेमेस्टर NEP की परीक्षाएं चल रही है।
परीक्षा की वरिष्ठ केंद्राध्यक्ष डॉ०निशा गर्ग ने बताया कि केशव मारवाड़ डिग्री कॉलिज को रॉयल कॉलेज ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूट डासना के छात्रों का परीक्षा केंद्र बना दिया गया है जबकि यह छात्राओं का कॉलेज है। छात्र हित को देखते हुए महाविद्यालय ने परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति प्रदान कर छात्रों को परीक्षा दिलाई। चूंकि महाविद्यालय केवल छात्राओं के लिए है फिर भी छात्रों का परीक्षा केंद्र बनना औचित्यपूर्ण नहीं है। विश्वविद्यालय को इस बारे में अवगत करा दिया गया है। बाकी जैसा आदेश विश्वविद्यालय का होगा महाविद्यालय द्वारा वह आदेश शिरोधार्य है।
परीक्षा संपन्न कराने में डॉ० शशि शर्मा,डॉ० मंजू जैन, डॉ० प्रीति कौशिक,डॉ० चेतना तायल वरिष्ठ लिपिक ललित कुमार,इसरार अहमद,पवन कुमार,होराम सिंह एवं मंजू रानी का विशेष सहयोग रहा।

खबरें और भी हैं...