नर की सेवा करना ही नारायण सेवा है- यशवीर चौधरी

भास्कर समाचार सेवा

मुरादनगर । शनिवार को सुराना – रावली रोड स्थित गुड मंडी के सामने जाट समाज कल्याण समिति अध्यक्ष यशवीर चौधरी व गुड मंडी समिति एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश शर्मा ने मंतर संक्रांति के अवसर पर भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया। जिसका शुभारभ विधायक अजीत पाल त्यागी ने किया। अध्यक्ष यशवीर चौधरी ने कहा कि जरूरतमंदो की सेवा करना सबसे बडी सेवा होती है। नर सेवा ही नारायण सेवा के सामान होती है। इस मौके पर विनोद चौधरी मनोज टिंकल कल्याण भाजपा नेत्री उषा चौधरी आदि सैकंडों लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...