बरेली में रिश्ते हुए शर्मसार : युवती ने एक पिता और पुत्र पर लगाया दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप

बरेली सुभाषनगर में बहन के सौतेले बेटे और उसके पिता द्वारा युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती ने जहां पिता पुत्र पर दुष्कर्म करने का गंंभीर आरोप लगाया है। वहींं उसने गर्भवती होने पर उसका गर्भपात कराने की भी बात कहीं है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए है।

पीड़िता ने बताया कि तिलक कॉलोनी में रहने वाली उनकी सगी बहन के सौतेले बेटे सौरभ पाल सिंह उर्फ सुमित ने उसको पहले प्रेमजाल में फंसाया। कई बार संबंध बनाए। संबंध बनने के बाद युवती ने आरोपित से शादी की बात कही। इस पर आरोपित सौरभ उसे छह मई 2019 को कचहरी लेकर गया और सादे कागज पर हस्ताक्षर कराए। रीति-रिवाज से शादी करने की बात कही। इसी दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई। आरोप है कि उसका गर्भपात करा दिया गया।
सौरभ के पिता राजेंद्र सिंह ने शादी कराने की बात कही। कमरे में अलग समझाने के लिए ले गए और फिर सौरभ के पिता राजेंद्र ने भी युवती के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत पर आरोपितों ने मुंह बंद रखने की बात कही। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसएसपी से की। मामले की जांच सीओ द्वितीय को सौंपी गई। इसके बाद पीड़िता आइजी राजेश पांडेय के पास पहुंची, शिकायत की।

आइजी के निर्देश पर सुभाषनगर पुलिस ने मामले में पिता-पुत्र के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इधर, पीड़िता ने शिकायत के बाद सौरभ के चाचा राजवीर सिंह पर धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने राजवीर सिंह के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया।

खबरें और भी हैं...