सीतापुर : सीडीओ ने किया गोशाला का औचक निरीक्षण

सीतापुर। जिले के विकासखंड एलिया के क्लार्कनगर गोशाला का सोमवार को सीडीओ अक्षत वर्मा, डीडीओ राकेश पांडेय तथा सीवीओ डा. एसपी सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीडीओ ने गोशाला का निरीक्षण करते हुए कहा कि यहां पर बड़े गोवंशों को पीछे की साइड में रखा जाए तथा छोटे गोवंशों को अलग रखा जाए जिससे छोटे गोवंशों को बड़े गोवंश नुकसान न पहुंचाा सके। उन्होंने गोवंशियों के लिए लगाई गई नेपियर घास के खेत को तार बाड़ा से बंद करने के आदेश दिए। गोवंश 373 थे वहां और भूसा सेड छोटा, जिस पर सीडीओ ने भूसा सेड बड़ा करने के आदेश दिए।

वहीं उन्होंने पूछा कि यहां पर कुल कितने देखरेख करने वाले कर्मचारी है तो पता चला कि केवल चार ही है जिस पर सीडीओ ने कहा कि पचास गोवंश पर एक व्यक्ति देखरेख करने वाला होना चाहिए। इसलिए दूसरी ग्राम पंचायतों से वार्ता की जाए जिनके गोवंश यहां पर बंद है और लिखा पढ़ी देखभाल करने वाले व्यक्तियों की संख्या बढ़ाई जाए।

इस मौके पर बीडीओ एलिया विकास सिंह समेत अन्य कर्मचारी भी माजूद रहे।

खबरें और भी हैं...