
दैनिक भास्कर ब्यूरो ,
सीतापुर। पुलिस महानिदेशक के निर्देशन में जनपद सीतापुर पुलिस के द्वारा आमजनमानस में साइबर जागरुकता हेतु अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें पिरामल फाइनेंस व कुछ अन्य एनजीओ के सहयोग से पुलिस द्वारा लगातार जागरुकता के प्रयास किये जा रहे है।
इसी क्रम में आज पुलिस कार्यालय से साइबर अवेयरनेस प्रोग्राम अभियान की शुरुआत की गयी है, जो इस सप्ताह लगातार अलग-अलग कस्बो/थाना क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगो को साइबर क्राइम के प्रति जागरुक रहने व बचाव हेतु प्रेरित करेंगे। पुलिस कार्यालय में कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र सहित अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्रीप्रकाश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी एन.पी.सिंह व अन्य सभी पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
पूरे सप्ताह विभिन्न थाना क्षेत्रो में कार्यक्रम चलेगा। जिसके तहत 05 दिसंबर को लहरपुर, 07 दिसंबर मिश्रिख, 8 दिसंबर को बिसवां तथा 09 दिसंबर को महमूदाबाद में अभियान चलेगा।
Dainikbhaskarup.com अब WhatsApp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
https://whatsapp.com/channel/0029Va6qmccKmCPR4tbuw90X

















अखिलेश यादव का वाराणसी में बड़ा ऐलान: ‘2027 में खुद नहीं लडूंगा विधानसभा चुनाव, सीधे मुख्यमंत्री पद की लूंगा शपथ’; भाजपा पर बोले तीखे हमले