सीतापुर : भाजपा नेता व व्यापारी पर हुआ जानलेवा हमला


सीतापुर। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष, फिल्म प्रोड्यूसर तथा डायरेक्टर व भाजपा नेता एवं प्रतिष्ठित व्यापारी मुकेश अग्रवाल के ऊपर आज उस वक्त जानलेवा हमला हुआ जब वह रक्तदान करने के लिए घर मोहल्ला विजयलक्ष्मीनगर के बाहर अपनी कार में सवार हो रहे थे। उसी वक्त मुंह ढके दो बाइक सवारों ने उन पर पत्थर से हमला किया। इसी दौरान वह नीचे झुक गए और पत्थर उनकी कार के शीशे को तोड़ता हुआ अंदर जाकर गिरा। घटना की जानकारी पाकर मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल जा पहुंचा और घटना की जानकारी ले छानबीन शुरू कर दी। पुलिस घटना के बावत सीसीटीवी के फुटेज तलाश करने में जुटी हुई है।

वहीं शहर के व्यापारियों नें घटना की घोर निंदा करते हुए हमलावरों को तलाश करने तथा उनके विरूद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। घटना शनिवार की दोपहर की है। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष, फिल्म प्रोड्यूसर तथा डायरेक्टर व भाजपा नेता एवं प्रतिष्ठित व्यापारी मुकेश अग्रवाल ने कहा कि उनकी जान को खतरा बना हुआ है। उन पर साजिशन तथा रंजिशन हमला किया गया है। इससो पूर्व भी उन पर हमले हो चुके है। कई बार उनसे रंगदारी भी मांगी जा चुकी है। वहीं इस मामले को लेकर व्यापारियों ने सुरक्षा की मांग की है। शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी दिनेश अग्रवाल, प्रेमचंद्र अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, मोनू खेतान, विनय गुप्ता समेत तमाम व्यापारियों तथा अग्रवाल सभा समेत अनेकों संगठनों ने हमले की निंदा की है तथा पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए व्यापारियों को सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं घटना की जानकारी पाकर भाजपा नेताओं तथा पार्टी पदाधिकारियों ने घटना के खुलासे के लिए पुलिस से अपील की है। वहीं डीएम विशाल भरद्वाज तथा एसपी आरपी सिंह ने घटना की जांच करने तथा कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

व्यापारियों ने जताया विरोध
अग्रवाल सभा के अध्यक्ष, फिल्म प्रोड्यूसर तथा डायरेक्टर व भाजपा नेता एवं प्रतिष्ठित व्यापारी मुकेश अग्रवाल के ऊपर हुए जानलेवा हमला को लेकर व्यापारी संगठनों में उबाल आ गया है। उनमें भारी रोष व्याप्त है। अग्रवाल सभा समेत सभी व्यापारी संगठनों ने इस हमले का पुरजोर विरोध करते हुए अपराधियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। व्यापारियों ने कहा है कि अगर पुलिस इसका शीघ्र खुलासा नहीं करती है तो वह आंदोलन छेड़ेगे। व्यापारियों पर आए दिन हो रहीं हमले की घटनाओं से व्यापारी सुरक्षित नहीं रह गया है। ऐसे में वह व्यापार कैसे करे। गुंडे रंगदारी मांगते है।

खबरें और भी हैं...