सीतापुर : सरकारी आवास में रह रही महिला कर्मचारी ने लगाई फांसी, जाँच में जुटी पुलिस


लहरपुर सीतापुर। तहसील परिसर में सरकारी आवास में रह रही महिला कर्मचारी की 22 वर्षीय पुत्री ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील  मेंं  चेनमैन के पद पर तैनात राजेश्वरी देवी पत्नी स्वर्गीय  सुरजी प्रसाद निवासी परसेहरा थाना रामकोट राजेश्वरी देवी लहरपुर तहसील में चेनमैन  के पद पर तैनात है उनकी  सबसे छोटी पुत्री सौम्या चौधरी ने अज्ञात कारणों के चलते पंखे से लटककर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली,। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ  मौके पर पहुंच कर  शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिलामुख्यालय  भेज दिया। 

कोतवाली प्रभारी ओपी राय के अनुसार मृतिका कल रात अपने कमरे में सोने गई थी ।सुबह देर तक दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने खिलाड़ी से देखा तो उसका शव दुपट्टे से लटकता हुआ देखा, कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था जिसे पुलिस द्वारा शव को बाहर निकाला गया। आत्महत्या का कारण अज्ञात है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...