
सांसद राजेश वर्मा ने जिला अस्पताल में फीता काट किया डायलिसिस सुविधा का शुभारंभ
सीतापुर। जिले के उन लोगों के लिए राहत भरी खबर है जो डायलिसिस कराने के लिए सीतापुर के बाहर लखनऊ या फिर दिल्ली आदि दौड लगाते थे तथा उन्हें महंगे इलाज से गुजरना पड़ता था मगर अब उन्हें बाहर नहीं जाना पड़ेगा। अब उन्हें यह सुविधा सीतापुर में ही मिल जाएगी। यही नहीं यह सुविधा जिला अस्पताल में शुरू हो जाने के कारण महंगे इलाज स्रे भी नहीं गुजरना पड़ेगा। आज इस सुविधा का शुभारंभ सीतापुर के सासंद राजेश वर्मा ने जिलाप अस्पताल में फीता काट कर किया। इस मौके पर उनके साथ भाजपा नेता ललित श्रीवास्तव चंचल आदि मौजूद रहे।
बताते चलें कि जिले के उन लोगों को अभी तक बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ता था जिन्हें बीमारी के चलते डायलिसिस कराना पड़ता है। डायलिसिस कराने के लिए बीमार लोग सीतापुर से दूर या तो लखनऊ जाते थे या फिर दिल्ली समेत अन्य बड़े शहरों में स्थित बड़े बड़े अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ते थे। उन्हें अब बाहर नहीं दौड़ना पड़ेगा। लोगों की इस समस्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सीतापुर के जिलए अस्पताल में यह सुविधा शुरू कर दी है। आज इसका शुभारंभ भी सांसद राजेश वर्मा द्वारा कर दिया गया है। इस मौके पर सीएमओ डा. मधु गैरोल समेत जिला अस्पताल के सीएमएस तथा स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी व भाजपा नेता पूनम मिश्र, संतोष सिंह, रोहित सिंह, श्यामपाल सिंह मौजूद रहे।










