
हरगांव(सीतापुर) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बिरवा फाउंडेशन के बैनर तले राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की काउन्सलर नुजहत परवीन द्वारा एक जागरूकता बैठक का आयोजन किया।क्षेत्र के ग्राम बेलीथारा में आयोजित बैठक में बिरवा फाउंडेशन् के संरक्षक अनिल बिरवा ने उपस्थित ग्राम वासियों से तालाब ,नदी, कुएं तथा पानी के अन्य श्रोतों को संरक्षित करने की अपील की,उन्होंने कहा आज विकास की गति तेज होने के कारण प्राकृतिक संसाधन नष्ट हो रहे हैं हमे विकास नही रोकना है।
लेकिन ऐसे प्रोजेक्ट तैयार किये जाएँ जिनमे प्राकृतिक संसाधनों को कम से कम क्षति हो। कार्यक्रम में उपस्थित राहुल बाजपेयी ने अधिक से अधिक पौधरोपण की बात कही।बिरवा फाउंडेशन द्वारा ग्राम वासियों को कटहल,आम,अमरूद, अशोक की पौध निशुल्क उपलब्ध करायी गयी। इस अवसर पर ग्रामीणों को संतोष कनौजिया,राहुल वाजपेयी,नुजहत परवीन,विनीत वर्मा ने भी सम्बोधित किया।










