
सीतापुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सीतापुर आर.पी.सिंह द्वारा जनपद में नकली/कच्ची शराब सम्बन्धी अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।
दिये गये निर्देश के क्रम में थाना सकरन पुलिस द्वारा नकली शराब निर्माण एवम् विक्रय/परिवहन के अपराध में लिप्त 05 अभियुक्तगण 1.अनिल पुत्र स्व0 पाचू 2.सुभानी पुत्र स्व0 खालिद निवासी गण सेमरा थाना रामपुर कलां 3.रामनरेश पुत्र शिव सागर निवासी दुगाना थाना सकरन 4.सोनू उर्फ विक्रान्त पुत्र राजेन्द्र जायसवाल निवासी हुसैनगंज थाना कोतवाली देहात 5. दिनेश गुप्ता पुत्र ठाकुर प्रसाद निवासी कस्बा व थाना सकरन सीतापुर के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गयी है। अभियुक्तगण शातिर शराब तस्कर हैं, जिनके विरुद्ध थाना सकरन पर अवैध तरीके से शराब में मिलावट कर व नकली टैग का प्रयोग करने के संबंध में अभियोग पूर्व से ही पंजीकृत है। अभियुक्तगण के विरूद्ध गैंग चार्ट अनुमोदित कराकर थाना सकरन पर मु0अ0सं0 272/22 धारा 2/3 उ0प्र0 गैंगेस्टर अधिनियम पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तों द्वारा अपराध से अर्जित संपत्ति का पता लगाकर जब्तीकरण की कार्यवाही की जायेगी। अभियुक्त दिनेश गुप्ता व सोनू उर्फ विक्रान्त जायसवाल उपरोक्त पूर्व से ही जिला कारागार में निरुद्ध है।










