
संदना-सीतापुर। विकास खण्ड गोंदलामऊ की ग्राम पंचायत अमटामऊ गाँव मे सोमवार को आयी तेज आंधी के कारण दीवार गिरने से दो मासूम बहनो की मलबे में दबकर मौत हो गयी और बड़ी बच्ची व मां घायल हो गयी।
इस दर्दनाक हादसे को देखकर गाँव में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार विकास खण्ड गोंदलामऊ की ग्राम पंचायत अमटामऊ निवासी नीरज जो गाँव के पश्चिम अपने खेत मे दीवार पर छप्पर डालकर अपनी गुजर बसर कर रहे थे। सोमवार दोपहर अचानक आयी तेज आंधी में दीवार भरभराकर गिर गयी। जिसमे मौके पर मौजूद छोटी बेटी सुदामा 1 वर्ष केशकली 3 वर्ष की मलबे के नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गयी। वही बड़ी बेटी माँ गम्भीर रूप से घायल हो गयी।
जानकारी पाकर मौके पर पहुँचे एसडीएम मिश्रिख गौरव रंजन व कोतवाल आर के सिंह ने घायल माँ व बेटी को मिश्रिख सीएचसी भेजवाया। जहां पर मां व बेटी का इलाज चल रहा है।










