सीतापुर : मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत अभियुक्त को हुई कारावास व अर्थदंड की सजा

सीतापुर : पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सीतापुर आर.पी. सिंह द्वारा न्यायालय में प्रचलित वादो में समस्त थाना प्रभारियों को सतत पैरवी हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के क्रम में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला संबंधी अपराधों में सतत पैरवी के फलस्वरूप आज दिनांक 16.05.2022 को माननीय न्यायालय में प्रचलित वाद में माननीय न्यायलय द्वारा विचारण पूर्ण कर सात वर्ष कठोर कारावास एवम् 5,500/- रुपये अर्थदंड की सजा सुनायी गयी है।

थाना महमूदाबाद से सम्बन्धित मु0अ0सं0 1204/2009 धारा 376/366/363 भा.द.वि बनाम प्रभाकर उर्फ पिन्टू पुत्र महावीर प्रसाद निवासी ग्राम अमरापुर थाना महमूदाबाद सीतापुर में महमूदाबाद पुलिस द्वारा न्यायालय से निर्गत सम्मन को तामील कराकर गवाहों को समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। आज दिनांक 16.05.2022 को विचारण पूर्ण कर मा0 न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-12 सीतापुर द्वारा दोषसिद्ध अभियुक्त प्रभाकर उर्फ पिन्टू उपरोक्त को 07 वर्ष कठोर कारावास व 5,500/- रूपए अर्थदण्ड की सजा सुनायी गयी। 

खबरें और भी हैं...