
सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ जहर खा लिया. जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उपचार के दौरान दो बच्चों की मौत हो गई. वही महिला व उसका बड़ा बेटा जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहे है.
सीतापुर जिल के शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला घूरामऊ निवासी मनोज की 35 वर्षीय पत्नी नीतू कश्यप अज्ञात कारणों के चलते अपने तीन बच्चों नितिन 10 वर्ष, शुभ 6 वर्ष व लवली 5 वर्ष, के साथ जहर खा लिया. बाहर से घर लौटे मनोज ने पत्नी सहित बच्चों को तड़पते देखा तो उसने आनन फानन में सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मनोज की 6 वर्षी लड़की शुभ व 5 वर्षघ लवली की मौत हो गई. वही नीतू व नितिन की गंभी हालत बनी हुई है. चिकित्सकों ने नितिन व नीतू की हालत में कोई सुधार ना होते देख उन्होंने ट्रामा सेंट लखनऊ रेफर कर दिया गया है.
सिओ सिटी पियूष कुमार सिंह ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के घूरामऊ बगंला निवासी एक महिला द्वारा स्यम व अपने तीन बच्चों को जहर खिला दिया गया. घटना देर शाम की बताई जा रही है गंभीर अवहि में महिला के पति द्वारा चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां दो बच्चियों की मौत हो गई. वही महिला व उसके बड़े बेटे का अस्पताल में उपचार चल रहा है, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है. चिकित्सकों द्वारा उन्हें लखनऊ रेफर किया जा रहा है. घटना की जांच की जा रही है अभी जहर घाने की जानकारी नही हो सकी है.












