
भास्कर समाचार सेवा
अफजलगढ़। ब्लाक क्षेत्र के गांव अगवानपुर में स्थित वृहद गौ संरक्षण केंद्र गौशाला का विशेष सचिव नोडल अधिकारी बिजनौर गौरव वर्मा ने निरीक्षण किया ओर गोवंश के लिए ठंड से बचाव,भूसे और पानी की व्यवस्था का जायजा लेते हुए बीडीओ को हर गांव में एक गौशाला बनवाने के आवश्यक दिशा निर्देश दिये। मंगलवार को शासन की ओर से बिजनौर के नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये विशेष सचिव गौरव वर्मा,एसडीएम धामपुर मनोज कुमार सिंह अन्य अधिकारी गौशाला पहुंचे गोमाता का पूजा कर गुड़ खिलाया। वही उन्होने गौशाला का निरीक्षण किया ओर गोवंशीय पशुओं के रखरखाव की जानकारी ली ओर गोवंश के लिए ठंड से बचाव,भूसे और पानी की व्यवस्था का जायजा लेते हुए बीडीओ रवि प्रकाश सिंह को हर गांव में एक गौशाला बनवाने के आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने गोशाला में पौधारोपण किया ओर गोशाला के चारो ओर पौधे रोपित करने को कहा। गौशाला के संरक्षक पंकज बाजपेई ने विशेष सचिव सहित सभी अधिकारियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसडीएम धामपुर मनोज कुमार सिंह के आलावा मुख्य चिकित्साधिकारी बिजनौर डॉ मुकेश कुमार गुप्ता,बीडीओ रवि प्रकाश सिंह,एसडीओ वन विभाग ज्ञान सिंह, प्रधान कैलाश चंद चौधरी, प्रधान सुरेंद्र सिंह,प्रधान गितेन्द्र सिंह, लेखपाल सौरभ चौहान, डॉ धीरेंद्र सिंह, पंकज बाजपेई, टिकेंद्र सिंह, सुशील कुमार, संदीप कुमार सहित अनेक लोग व गौशाला कर्मी उपस्थित रहे।












