
भास्कर समाचार सेवा
अफजलगढ़। सीएचसी अफजलगढ़ पर नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 19 महिलाओ का आपरेशन सफलता पूर्वक किये गये। बुधवार को सीएचसी अफजलगढ़ पर नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया जहाँ आशा तथा स्वास्थ्य कर्मी करीब डेढ़ दर्जन महिलाओं को आपरेशन के लिए लायें। शिविर में 19 महिलाओ के आपरेशन सफलता पूर्वक किये गये। इसके बाद उन्हें एम्बुलेंस द्वारा घर भेज दिया गया। शिविर की पुष्टि करते हुए प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ खालिद अख्तर ने बताया सीएचसी अफजलगढ़ क्षेत्र की 21 महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें 19 महिलाओं की नसबंदी की गई प्रत्येक महिलाओं को उनके खाते में सरकार द्वारा दो दो हजार रूपये दिये जायेंगे। महिलाओं की नसबंदी के बाद उन्हें दवाईयां दी गई और स्वास्थ्य रहने की जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ जोहरी सिंह,प्रभारी चिकित्साधिकारी कासमपुरगढ़ी डॉ रजनीश कुमार, डॉ अरूण कुमार, बीसीपीएम विमलेश देवी,शहनाज जहां,अमित विश्नोई, मनोज शर्मा,रोहिताश सिंह,कमलेश देवी, गीता,वीरवती देवी,मनोज कुमार बीएएम तथा शकुंतला सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।














