टूण्डला पुलिस ने ई-रिक्शा चोर को किया गया गिरफ्तार

भास्कर समाचार सेवा

टूंडला। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा जनपद में वाहन चोर अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना टूंडला प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुधीर कुमार व उ0नि0 योगेश नागर मय हमराह है.का. दिलीप कुमार व का0 गौरव रावत के द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना टूण्डला क्षेत्र मे सड़क किनारे पैराडोर होटल के पास खडी ई-रिक्शा को चोरी करने वाले अभियुक्त भूपेन्द्र सिंह को जरौली कला से फिरोजाबाद जाने वाले बाईपास के पास खण्डहर से चोरी गयी ई-रिक्शा बरामदगी के साथ गिरफ्तार किया गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्यवाही कर जेल भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि वह सडक किनारे बिना चालक के खडे छोटे वाहन ई-रिक्शा व ऑटो आदि को मौका पाकर चोरी कर ले जाता है तथा उसके पार्ट्स निकालकर बेच देता है ।

खबरें और भी हैं...