
चोरी के वाहनों के कटे हुए पुर्जें बरामद, दो वाहन चोर फरार
भास्कर समाचार सेवा
मेरठ। पुलिस ने चोरों के वाहनों का कमेला भले ही बंद कर दिया हो, लेकिन अभी भी जनपद में चोरी के वाहनों को काटा जा रहा है। थाना मेडिकल पुलिस ने चोरी के वाहनों के कटे हुए पुर्जों के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने वाहन चोरी की घटनाओं को करना स्वीकार किया है।
उप निरीक्षक यतेन्द्र गोस्वामी ने बताया, संदिग्ध व्यक्ति, वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर सरायकाजी रोड पर शाहिद कबाड़ी की दुकान पर छापा मारा गया। जहां से आफान पुत्र शाबिर निवासी कैपिटल वाली गली बाबू सिलेंडर वाले के पास हापुड़ चुंगी थाना लिसाड़ीगेट, मोहम्मद शाहिद पुत्र लियाकत अली निवासी जाकिर हुसैन कॉलोनी थाना लिसाड़ीगेट व इमरान पुत्र सलीम निवासी सैक्टर-13 शास्त्रीनगर थाना नौचन्दी को चोरी के वाहनों के कटे हुए पुर्जों के साथ गिरफ्तार किया गया। तीनों चोरों ने स्वीकार किया, चोरी के वाहनों को साफिया पत्नी अब्दुल्ला निवासी गली नम्बर-9 जोशी रोड करोल बाग थाना करोल बाग दिल्ली के मेरठ स्थित मकान आरटीओ रोड शास्त्रीनगर थाना नौचन्दी में काटा जाता था। उप निरीक्षक ने बताया, इस मामले में जावेद उर्फ जहूर व मुर्सलीन निवासीगण सोतीगंज फरार है, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।













