गला घोंटकर युवती की हत्या कर शव को फेंका, इलाके में दहशत

https://youtu.be/JeOgmU1i6hw

बहराइच l अपराधियों के हौसले बुलंद हैं l वह किसी भी जगह ने अपराध को अंजाम देते समय नहीं सोचते उत्तर प्रदेश के बहराइच में लगातार हत्या का करने के बाद शवों को फेंकने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है l ताजा मामला बहराइच जनपद के कोतवाली देहात क्षेत्र के गोलवा घाट का है l जहां एक 22 वर्षीय युवती की गला घोटकर पहले तो निर्मम हत्या की गई l

उसके बाद उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे उसके शव को गोलवाघाट पुल के पास फेंक दिया गया l जिसकी सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने तहकीकात शुरू करदी l पुलिस ने युवक्ती के शव को मर्चरी में रखवा दिया है l और आगे की कार्यवाही में जुट गई है। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेंद्र सिंह ने मौके का मुआयना किया l और बताया कि युवती के दोनों हाथों में काले रंग का धागा बंधा हुआ है l प्रथम दृष्टि यूपी 22 से 25 वर्ष की पता चलती है l उन्होंने कहा कि उसका गला घोटकर उसकी हत्या की गई है l पुलिस ने कहा कि जल्द ही इस मामले का अनावरण कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी l अभियोग पंजीकृत कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...