टैंक रोधी मिसाइल ‘हेलिना’ का सफल परीक्षण, जानें खूबियां

नई दिल्ली। देश में ही विकसित और हेलिकॉप्टर से दागी जाने वाली टैंक रोधी निर्देशित मिसाइल ‘हेलिना’ का अत्यधिक ऊंचाई से सोमवार को सफल परीक्षण किया गया।
यह परीक्षण रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ), सेना और वायु सेना के वैज्ञानिकों तथा अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

हेलिना मिसाइल का परीक्षण उन्नत हल्के हेलिकॉप्टर से किया गया और उसने सिमुलेटिड टैंक लक्ष्य पर सफलतापूर्वक निशाना साधा। इंफ्रा रैड सीकर से निर्देशित यह मिसाइल लांच से पहले लॉक किये जाने के मोड पर काम करती है और दुनिया के अत्याधुनिक टैंक रोधी हथियारों में से एक है।

पोखरण में सफल परीक्षण के बाद अब उन्नत हल्के हेलिकॉप्टर को इस मिसाइल से लैस करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इस परीक्षण के समय सेनाओं के वरिष्ठ कमांडर और डीआरडीओ के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा डीआरडीओ के अध्यक्ष ने वैज्ञानिकों और सेनाओं को बेेहतर तालमेल के बल पर मिली सफलता के लिए बधाई दी है।

खबरें और भी हैं...