Sudiksha Bhati Case: सुदीक्षा भाटी की मौत के दो आरोपी गिरफ्तार

बुलंदशहर :  अमेरिका में पढ़ने वाली छात्रा सुदीक्षा भाटी की ऐक्सिडेंट में मौत के मामले में बुलंदशहर पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वह मोटरसाइकल भी जब्त कर ली जिससे ऐक्सिडेंट हुआ था। आरोपियों ने सुदीक्षा के साथ छेड़खानी वाली बात से इनकार किया है। साथ ही उन्होंने पुलिस को बताया कि एक ट्रक की वजह से हादसा हुआ था।

इससे पहले मामले में पुलिस ने 10,700 बुलेट मोटरसाइकल खंगालकर आरोपियों की शिनाख्त की थी। पूरे मामले में अभी गंभीरता से छानबीन की जा रही है। बुलंदशहर के औरंगाबाद में ग्रेटर नोएडा दादरी की रहने वाली होनहार छात्रा सुदीक्षा भाटी का औरंगाबाद में 10 अगस्त को बुलेट मोटरसाइकिल से ऐक्सिडेंट में मौत हो गई थी।

मामले में 5 एसआईटी गठित
परिवार वालों ने आरोप लगाया था कि की छेड़छाड़ के बाद ऐक्सिडेंट में उसकी मौत हुई है। इस पूरे मामले में पुलिस ने 5 टीम गठित की थी और एसआईटी टीम का भी गठन किया था।

10 हजार बाइक खंगालने के बाद आरोपियों तक पहुंची पुलिस
5 दिन बीत जाने के बाद पुलिस ने 10 हजार 700 मोटरसाइकिल खंगालने के बाद आरोपी तक पहुंची है। एसएसपी बुलंदशहर का दावा है कि जल्द से जल्द इस घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। आरोपियों तक हम लोग पहुंच गए हैं।

आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती है पुलिस
इस मामले में एसएसपी संतोष कुमार बुलंदशहर की सुदीक्षा भाटी मामले में पुलिस की टीम आरोपियों तक पहुंच गई है और अब इस पूरे मामले को गंभीरता से देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि बुलंदशहर पुलिस आज मीडिया के सामने पूरी बात रखकर इस घटना का खुलासा कर देगी।

खबरें और भी हैं...