सुलतानपुर: मतगणना तक मण्डी पर रहेगा प्रशासन का कब्जा

प्रशासनिक कब्जे में मण्डी परिसर

सुलतानपुर। पांचवें चरण का चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, चुनाव से लेकर मतगणना की प्रक्रिया पूरी करने मे जिला निर्वाचन अधिकारी सख्त हो गये। जिला निर्वाचन अधिकारी ने पांचो विधानसभा की मतगणना एक साथ कराने के लिए नवीन कृषि उत्पादन मंडी स्थल के आधे भाग को चयनित किया है, बाकी का शेष भाग फल एवं सब्जी व्यवसाय करने के लिए व्यापारियों को सुरक्षित कर दिया है।

चुनाव संपन्न कराने, मतगणना कराने मे डियुटी करने वाले सीआरपीएफ जवान, पुलिस जवानों मतगणना अधिकारी, मतदान मशीन के लिए सुरक्षित स्थान माना गया है।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha