दिल्ली रोड पर एरा मॉल के पास धंसी सड़क

रैपिड रेल का भूमिगत बनाया जा रहा ट्रैक, पाइप लाइन फटने से जलभराव

भास्कर समाचार सेवा
मेरठ। दिल्ली रोड पर जगदीप मंडप और एरा मॉल के पास अचानक सड़क धंस गई। इससे अफरा-तफरा मच गई। यहां रैपिड रेल का भूमिगत ट्रैक बनाया जा रहा है। पाइप लाइन फटने से मार्ग पर जलभराव हो गया। जिससे भूमि धसने की आशंका जतायी जा रही है। एनसीआरटीसी के अधिकारियों ने तुरंत यातायात को बंद करा दिया। इसकी जानकारी ट्रेफिक पुलिस को भी दी गई।

ट्रेफिक पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया, रैपिड रेल की जो साइड एरा मॉल के पास चल रही है, वहां पर सड़क धंस गई है। जिस कारण यातायात व्यवस्था कराने में कठिनाई उत्पन्न हो रही है। पुलिस ने बताया, यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्णय लिया गया है कि फुटबॉल चौक से दिल्ली रोड व टीपी नगर दिल्ली रोड से फुटबॉल चौक की ओर ट्रैफिक को बंद कर दिया गया है। जहां पर सड़क धंस गई है, उसे ठीक किया जा रहा है। जैसे ही सड़क ठीक हो जाएगी, यातायात को सीधे खोल दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...