सुरेन्द्र हत्याकांड : पुलिस ने हत्यारोपी को असलहों के साथ किया गिरफ्तार

*
*अढ़नपुर के सुरेन्द्र हत्याकांड का पुलिस ने की गिरफ्तारी*
मुसाफिरखाना -अमेठी । रविवार को क्षेत्र के गांव में बाइक तेज चलाने को लेकर हुए विवाद के बाद युवक की हत्या के मामले में स्थानीय पुलिस ने घटना में नामजद चार आरोपियों को मय असलहे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत  अढ़नपुर गांव में रविवार की दोपहर करीब तीन बजे बाइक तेज चलाने से रोकने के बाद हुए विवाद के बाद हुई मारपीट व फायरिंग में सुरेन्द्र पांडेय पुत्र रामेश्वर पांडेय की मौत हो गई थी वहीं घटना में दो महिलाओं सहित पांच घायल होने के मामले में मृतक के भाई जितेन्द्र की तहरीर पर हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस की टीमें गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे । इसी क्रम में स्थानीय कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक परशुराम ओझा ने मय हमराही उपनिरीक्षक गिरजेश मिश्र, हेड कांस्टेबल अजय सोनकर, सिपाही सुरेश मिश्र, जशवंत यादव, मोहम्मद सरवर, मोहम्मद दानिश व मृत्युंजय यादव के साथ क्षेत्र के गाजनपुर दुवारिया स्थित गोमती नदी के पुल के पास से घटना में नामजद आरोपियों में से रघुनंदन सिंह पुत्र समर बहादुर सिंह, राजेंद्र सिंह पुत्र समर बहादुर सिंह अभिषेक उर्फ चुन्नू पुत्र रघुनंदन सिंह व बृजेश प्रताप सिंह पुत्र रघुनंदन सिंह निवासीगण अढ़नपुर थाना मुसाफिरखाना अमेठी को एक  पिस्टल 32 बोर दो  जिंदा कारतूस 32 बोर व एक तमंचा 12 बोर दो  जिंदा कारतूस 12 बोर एक  एसबीबीएल बंदूक मय 16 कारतूस 12 बोर एक  एसबीबी एल बंदूक 20 अदद जिंदा कारतूस व दो  खोखा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की । प्रभारी निरीक्षक परशुराम ओझा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है ।

खबरें और भी हैं...