सुषमा करा रही थी तस्करी, 60 किलो गांजा बरामद

पुलिस ने चार तस्करों को किया गिरफ्तार, कीमत पांच लाख रुपये

भास्कर समाचार सेवा
मेरठ। थाना टीपीनगर पुलिस ने चार अंर्तराज्जीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया, जिनके कब्जे से 60 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग पांच लाख रुपये है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ईको गाड़ी भी पुलिस ने बरामद की है।

एसएचओ सन्तशरण सिंह ने बताया, मंगलवार को पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 60 किलो ग्राम गांजा, एक ईको गाड़ी, दो फर्जी नम्बर प्लेट बरामद हुआ। एसएचओ ने बताया, तस्करों को पहले रोकने की कोशिश की गई, लेकिन भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी करके मलियाना चौकी के पास पकड़ लिया। पूछताछ में बताया, सुषमा सांसी पत्नी प्रहलाद सांसी निवासी मौक्षपुरी रोहटा रोड गोलाबढ़ के लिए वे काम करते है। उनके द्वारा फोन पर बताया जाता है कि हरियाणा से गाड़ी लाना है। इस गाड़ी में पिछली सीट के नीचे काटकर लोहे के अन्दर चेम्बर बनाकर गांजा छिपाते है। इस कार्य के लिए उनको सुषमा पैसे देती थी। पूर्व में भी ये लोग 2-3 बार यह काम कर चुके हैं।

सीट के नीचे छुपा रखी थी नशे की पुड़ियां
सीओ ब्रहमपुरी के सामने जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो सीट के नीचे बने होल से 60 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्होंने पूछताछ में अपने नाम कुन्दन कुमार पुत्र अर्जुन शर्मा निवासी ग्राम भवानी टोला पोस्ट रामपुर दियेरा थाना मनेर जनपद पटना बिहार, हिमांशु शर्मा पुत्र ब्रजकुमार शर्मा निवासी पुष्पविहार पुराना शिव मंदिर के पास शेखपुरा थाना टीपीनगर, अनुज कुमार पुत्र ब्रजमोहन शर्मा निवासी ग्राम कुराली थाना जानी, कृष्ण कन्हैया पुत्र नरेन्द्र नाथ शर्मा निवासी ग्राम भवानी टोला पोस्ट रामपुर दियेरा थाना मनेर जनपद पटना बिहार बताया। एसएचओ ने बताया, फरार सुषमा को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...