स्विटेक फ्रेंच ओपन : पेनिक अटैक के कारण सिमोना हालेप नहीं कर सकी मुकाबले पर फोकस

विमेंस वर्ल्ड नंबर वन इगा स्विटेक फ्रेंच ओपन में 30वीं जीत के साथ ही तीसरे दौर में पहुंच गई हैं। वहीं, सिमोना हालेफ को मुकाबले के दौरान पेनिक अटैक आया और वे मैच गंवा बैठी। वहीं, मैंस सिंगल्स में स्टेफानोस सितसिपास और डेनियल मेदवेदेव भी अपने-अपने मैच जीतकर तीसरे दौर में प्रवेश कर चुके हैं। 30 साल की रोमीनियन खिलाड़ी चाइना की झिंग क्वांन के खिलाफ मुकाबले में सांस लेने में कठिनाई महसूस करने लगी। उन्हें ट्रेनर को बुलाना पड़ा। आखिर में वे मैच 2-6 6-2 6-1 से मैच गंवा बैठीं। जब हलेफ को पेनिक अटैक आया तब वे सेट और ब्रेक से लीड कर रहीं थी। दो बार की ग्रैंड स्लैंम चैंपियन हलेप ने कहा कि मुझे नहीं पता कि इसे हैंडल कैसे करूं। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। मैं वाकइ में नहीं जानती कि यह क्यूं हुआ। क्योंकि मैं बढ़त पर थी और अच्छा खेल रही थी। लेकिन, यह हुआ और मैं हार गई। मैं फोकस नहीं कर पा रही थी।

स्विटेक की जीत का सिलसिला जारी

साल के दूसरे ग्रैंड स्लैंम में इगा स्विटेक की जीत का सिलसिला जारी है। अमेरिका की एलिसन रिस्के को 6-0, 6-2 से हराकर 30वीं जीत दर्ज की। वे 2013 में सेरेना विलियम्स की लगातार 34 जीत हासिल करने के बाद लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। हालांकि, मार्टिना नवरातिलोवा की लगातार 74 जीत से वह काफी दूर हैं। मार्टिना ने 1984 में यह करनामा किया था। स्विटेक ने अब तक खेले गए पिछले 45 सेटों में से 44 में जीत हासिल कर ली है और इस साल फरवरी में दुबई में हुए टूर्नामेंट में पूर्व फ्रेंच ओपन चैंपियन जेलेना ओस्टापेंको से हारने के बाद से अपराजित हैं। वही इस साल 15 बार उन्होंने एक सेट 6-0 से जीता है।

वहीं, मैंस सिंगल्स के पिछले साल के उपविजेता स्टेफानोस सितसिपास भी तीसरे दोर में प्रवेश कर चुके हैं। उन्होंने दूसरे राउंउ में चेक क्वालिफायर ज़्डेनेक कोलार को 6-3 7-6 (8) 6-7 (3) 7-6 (7) से हराया।

वर्ल्ड नंबर दो डेनियल मेदवेदेव ने गुरुवार को सर्बियाई लास्लो जेरे के खिलाफ 6-3, 6-4, 6-3 से जीत के साथ फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में प्रवेश किया।

प्री-क्वार्टर में नडाल-जोकोविच के बीच हो सकता है मुकाबला

मैंस सिंगल्स में नोवाक जोकोविच और राफेल नडाल भी तीसरे दौर पर पहुंच गए हैं। अगर दोनों अपने-अपने मैच जीत लेते हैं तो प्री क्वार्टर फाइनल में दोनों का सामना हो सकता है। जोकोविच ने एलेक्स मोलकन को दूसरे राउंड में 6-2, 6-3, 7(7)-6(4) से हराया। अब उनका सामना बडेने से होगा। जोकोविच डिफेंडिंग चैंपियन हैं। वे 21वां ग्रैंड स्लैम जीतकर नडाल की बराबरी करने के लिए फ्रेंच ओपन में उतरे हैं। अब तक उन्होंने 20 ग्रैंड स्लैम में 8 बार ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2 बार फ्रेंच ओपन, 6 बार विंबलडन ओपन और 3 बार US ओपन का खिताब जीता है।

वहीं, 5वीं सीड राफेल नडाल ने सी मौटेट को 6-3, 6-1, 6-4 से पराजित कर तीसरे दौर में प्रवेश किया है। उनका मुकाबला डच खिलाड़ी बी वैन डे के साथ है। नडाल की नजर 22वें ग्रैंड स्लैम पर है। नडाल ने अब तक 13 फ्रेंच ओपन के अलावा, 2 ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2 विंबलडन ओपन और 4 US ओपन जीते हैं। इस साल की शुरुआत उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन के खिताब से की है। वहीं, 2020 में आखिरी बार उन्होंने फ्रेंच ओपन जीता था।

खबरें और भी हैं...