मुश्किलों में दिल्ली सरकार के चहेते मंत्री राजेंद्र पाल गौतम, पूछताछ के लिए पुलिस ने भेजा समन

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम को पुलिस ने पूछताछ के लिए समन भेजा है। उन्हें आज दोपहर 2 बजे उपस्थित होने के लिए कहा गया है। उन पर विजयादशमी के दिन दिल्ली में बौद्ध सम्मेलन में हिंदू देवी-देवताओं को न मानने की शपथ दिलाने का आरोप है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने … Read more

SYL नहर का विवादित मुद्दा फिर जाग उठा, 14 अक्टूबर को पंजाब और हरियाणा के CM होंगे आमने-सामने

कई वर्षों से हरियाणा और पंजाब के बीच चला आ रहा सतलुज-यमुना लिंक(SYL) नहर का विवादित मुद्दा फिर चर्चा में है। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री 14 अक्टूबर को सुबह साढ़े 11 बजे बैठक करने जा रहे हैं। बैठक में हरियाणा के CM मनोहर लाल और पंजाब के CM भगवंत मान ही मौजूद रहेंगे। केंद्र की … Read more

टेरर फंडिंग मामला : जम्मू-कश्मीर के 8 जिलों में NIA की छापेमारी

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने मंगलवार को टेरर फंडिंग से जुड़े मामले में जम्मू-कश्मीर के 8 जिलों में छापेमारी की है। जांच एजेंसी ने राजौरी, पुंछ, जम्मू, श्रीनगर, पुलवामा, बडगाम, शोपियां और बांदीपोरा जिलों में कई ठिकानों की तलाशी ली। NIA ने जम्मू-कश्मीर में अल हुडा एजुकेशनल ट्रस्ट की संदिग्ध गतिविधियों और टेरर फंडिंग से … Read more

यूयू ललित ने CJI के नाम का किया ऐलान, नौ नवंबर को लेंगे जस्टिस चंद्रचूड़ शपथ

जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ देश के 50वें CJI होंगे। CJI यूयू ललित ने कानून मंत्री किरन रिजिजू को उनके नाम की सिफारिश की है। CJI ललित 8 नवंबर को रिटायर हो जाएंगे। जस्टिस चंद्रचूड़ 9 नवंबर को CJI के रूप में शपथ लेंगे। CJI ललित ने मंगलवार सुबह SC के जजों की उपस्थिति में पर्सनली जस्टिस … Read more

CJI यूयू ललित आज नए उत्तराधिकारी के नाम का करेंगे ऐलान, जानिए कौन होगा अगला चीफ जस्टिस

CJI यूयू ललित आज सुबह अपना उत्तराधिकारी के नाम का ऐलान करेंगे। माना जा रहा है कि जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ देश के 50वें चीफ जस्टिस बन सकते हैं। CJI यूयू ललित ने सोमवार को सभी जजों को पत्र लिखा। इसमें उन्होंने बताया कि वह मंगलवार सुबह अपने उत्तराधिकारी का नाम बताएंगे। CJI ललित 8 नवंबर … Read more

असोला भट्टी सेंचुरी में आठ तेंदुए ने डाला डेरा, कैमरे में कैद हुई तस्वीरें

दिल्ली के असोला भट्टी वाइल्डलाइफ सेंचुरी में आठ तेंदुए होने की पुष्टि की गई है। इसका खुलासा हाल ही में बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी (BNHS) और दिल्ली वन विभाग की रिपोर्ट में हुआ है। यहां पर तेंदुओं को एक ही ट्रेक पर कई बार देखा गया। इससे अनुमान लगाया गया है कि तेंदुओं ने शहरी … Read more

उद्धव गुट ने पार्टी के नए नाम-निशान पर बताई अपनी पसंद, चुनाव आयोग करेगी अब चर्चा

मुंबई के अंधेरी ईस्ट विधानसभा उपचुनाव में उद्धव गुट शिवसेना (बालासाहेब) नाम की पार्टी के साथ मैदान में उतर सकती है। कुछ रिपोर्ट्स में सू्त्रों के हवाले से दावा किया गया कि उद्धव गुट ने चुनाव आयोग को पार्टी के नए नामों और निशानों की लिस्ट सौंपी है। अभी दो नाम सामने आए हैं। पहला- … Read more

तमिलनाडु में बदलाव: CM स्टालिन दूसरी बार बने DMK चीफ  

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन लगातार दूसरी बार द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के अध्यक्ष चुने गए। चेन्नई में रविवार को आम परिषद की बैठक में पार्टी नेताओं ने निर्विरोध स्टालिन के नाम पर मुहर लगाई। इसके अलावा वरिष्ठ नेता दुरई मुरुगन निर्विरोध महासचिव और और टीआर बालू को कोषाध्यक्ष चुने गए। इन तीनों ने … Read more

इंसानिय हुई शर्मसार: कूड़े के ढेर में मिली नवजात बच्ची, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एक नवजात बच्ची कूड़े के ढेर में मिली। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, 8 अक्टूबर को सुबह रजोकरी बस स्टैंड के पास एक शख्स को नवजात बच्ची कूड़े में मिली थी। बारिश होने के कारण वह शख्स बच्ची को अपने घर ले आया और … Read more

CM नीतीश के बयानों पर आगबबूला हुए प्रशांत, बोले- बढ़ती उम्र के साथ ये बोलते कुछ हैं और करते कुछ

बिहार के CM नीतीश कुमार और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। शनिवार को नीतीश ने PK पर भाजपा एजेंडे पर काम करने का आरोप लगाया तो प्रशांत ने भी अगले दिन पलटवार कर दिया है। प्रशांत ने कहा- अब नीतीश कुमार की उम्र हो गई है, जिसकी वजह … Read more