चर्चें में पॉपुलेशन मुद्दा: ओवैसी बोले- मुसलमान बेवजह टेंशन में न आएं, उनकी आबादी बढ़ नहीं घट रही है

पॉपुलेशन कंट्रोल का मुद्दा रविवार को एक बार फिर चर्चा में आ गया। वजह है ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी का शनिवार को आया एक बयान। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मुसलमान बेवजह टेंशन में न आएं। उनकी आबादी बढ़ नहीं, घट रही है। ओवैसी का ये बयान संघ प्रमुख मोहन … Read more

तीन दिन के असम दौरे पर गृहमंत्री शाह, गुवाहाटी में BJP के नए कार्यालय का किया उद्घाटन

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिन के असम दौरे पर हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी उनके साथ हैं। आज शनिवार को दूसरे दिन उन्होंने गुवाहाटी में BJP के नए कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके बाद शाह ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि असम की भूमि … Read more

शूटर्स ने नौ लोगों की जान का लिया बदला, बाघ को किया ढेर

बिहार के बगहा में 9 महीनों में 9 लोगों की जान लेने वाले बाघ को शूटर्स ने ढेर कर दिया गया। उसकी 26 दिन से तलाश हो रही थी। शनिवार को उसे गोवर्धन थाना इलाके के बलुआ गांव के खेत में घेरा गया। इसके बाद शूटर्स ने उसे 4 गोलियां मारीं। उधर से बाघ के … Read more

पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर को लगी गोली, सर्च ऑपरेशन के बाद हिरासत में आरोपी

पंजाब के गुरदासपुर में 4 घंटे चली मुठभेड़ के बाद पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर रणजोध बबलू को गिरफ्तार कर लिया है। उसे गोली भी लगी है। पुलिस घर से ही उसके पीछे लग गई थी। जिसके बाद वह गुरदासपुर में बटाला-जालंधर रोड पर अच्चल साहिब के पास पड़ते गांव कोटला बोझा सिंह में गन्ने के … Read more

गुजरात में पोस्टर वॉर: केजरीवाल को पहनाई टोपी, लिखा- मैं हिंदू धर्म को पागलपन मानता हूं

दिल्ली की AAP सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम के धर्म परिवर्तन वाले बयान पर विवाद छिड़ गया है। इसे लेकर शनिवार को गुजरात के अहमदाबाद, सूरत और राजकोट में पोस्टर वॉर शुरू हो गया है। जगह-जगह पोस्टर लगे हुए हैं। पोस्टर में केजरीवाल टोपी में दिख रहे हैं। पोस्टर में लिखा है मैं हिंदू … Read more

तुरुवेकरे में गरजे राहुल गांधी, बोले- सावरकर अंग्रेजों के लिए करते थे काम

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने शनिवार को कर्नाटक के तुरुवेकरे में वीर सावरकर पर जमकर हमला बोला। राहुल ने कहा कि सावरकर अंग्रेजों के लिए काम करते थे और उन्हें इसके लिए पैसे मिलते थे। कांग्रेस सांसद ने कहा- देश की जनता भ्रष्टाचार से परेशान है और सरकार इसे मैनेज करने के … Read more

केरल में 1200 करोड़ की हेरोइन बरामद, अफगानिस्तान से लाई गई थी भारत

केरल में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ( NCB ) और नेवी ने 200 किलो से अधिक हेरोइन बरामद की है। यह ड्रग्स एक ईरानी जहाज से मिली, जो अफगानिस्तान से भारत लाई गई थी। इसका कुछ हिस्सा श्रीलंका भी भेजा जाना था। इस तस्करी के पीछे पाकिस्तान के हादी सलीम नेटवर्क का हाथ है। इंटरनेशनल मार्केट … Read more

मोहन भागवत ने जाति और वर्ण व्यवस्था को खत्म करने की लोगों से की अपील

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने जाति और वर्ण व्यवस्था को खत्म करने की अपील की है। भागवत ने कहा- आज अगर कोई इस बारे में बात करे तो, समाज का हित चाहने वाले हर व्यक्ति को यह कहना चाहिए कि वर्ण और जाति व्यवस्था पुरानी सोच थी, जिसे अब भूल जाना … Read more

महाराष्ट्र में भीषण हादसा, ट्रक की टक्कर से बस में लगी आग, घटना में 11 लोग जिंदा जले

महाराष्ट्र के नासिक में शनिवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया। बस और आयशर ट्रक के बीच टक्कर से अगले हिस्से में आग लग गई। देखते ही देखते 20 मिनट में बस धू-धूकर जल गई। हादसे में बस में सवार 11 लोग जिंदा जल गए। इनके अलावा, 38 यात्री जख्मी हुए हैं। बस यवतमाल से … Read more

केंद्र ने CJI से मांगा नया उत्तराधिकारी, आठ नवंबर को यू यू ललित होंगे रिटायर

केंद्र ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) उदय उमेश ललित को पत्र लिखा है। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने इस पत्र में CJI से उनके उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश करने को कहा है। CJI 8 नवंबर को रिटायर होने वाले हैं। उन्होंने 26 अगस्त, 2022 को चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली … Read more