सीतापुर : अवैध ईंट भट्ठों पर चला प्रशासन का चाबुक

लहरपुर,सीतापुर। लहरपुर तहसील क्षेत्र में बिना एनओसी चल रहे अवैध ईंट भट्ठों पर प्रशासन की सेलेक्टेड कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है। बीतेबुधवार को तहसील क्षेत्र में दो अवैध ईंट भट्ठों पर चला प्रशासन का बुलडोजर। हां ये अलग बात है,जिन भट्ठों पर प्रशासन ने कार्रवाई की है,वो भट्ठे करवाई से कुछ समय पहले … Read more

सीतापुर : जमीनी विवाद को लेकर कलयुगी बेटे ने बाप पर किया धारदार हथियार से हमला

हरगांव-सीतापुर। थाना क्षेत्र के ग्राम निगोहां में मंगलवार दोपहर जमीनी विवाद को लेकर एक कलयुगी बेटे ने बाप पर धारदार हथियार से हमला कर मरणासन्न कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अधेड़ को सीएचसी में भर्ती कराया जहाँ से चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना … Read more

सीतापुर : लापता ग्रामीण का मिला शव, पुलिस ने पीएम के लिए भेजा

नैमिषारण्य-सीतापुर। नैमिष थाना अंतर्गत बेल्हारी चैकी क्षेत्र ग्राम भिखनापुर निवासी 55 वर्षीय परमेश्वर रैदास पुत्र सोहन बुधवार शाम से घर से लापता था। बुधवार देर शाम उसके परिजनों ने बेल्हारी चैकी पर परमेश्वर की गुमशुदगी की सूचना दी थी , जिस पर स्थानीय चैकी प्रभारी अतुल वर्मा ने क्षेत्र में ढूंढने का प्रयास किया। परिजन … Read more

सीतापुर : कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने किया स्मृति अमृत सरोवर का शिलान्यास

हरगांव/(सीतापुर) । क्षेत्र के ग्राम गुरधपा में गुरुवार दोपहर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही द्वारा गोबर्धन लाल वर्मा स्मृति अमृत सरोवर का शिलान्यास किया गया शिलान्यास के पहले विद्वान पंडितों ने मुख्य अतिथि एवं ग्राम प्रधान जूली वर्मा से विधिविधान से हवन-पूजन करवाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री श्री राही … Read more

सीतापुर : जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया बाढ क्षेत्र का दौरा

रेउसा- सीतापुर। गुरुवार की दोपहर बाढ़ व कटान प्रभावित गौलोक कोंडर गांव पहुंचे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कटान पीडि़त ग्रामीणों से मुलाकात की। घाघरा और शारदा नदी में आचमन किया ग्राम पंचायत गोलोक कोंडर के दुर्गा पुरवा पहुंचे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने वहां बनाए जा रहे स्टड कार्य को … Read more

सीतापुर : मेंथा ऑयल की अचानक से फ़टी टँकी, चार लोग झुलसे

महमूदाबाद, सीतापुर। मेंथा ऑयल की पेराई करते समय टंकी में विस्फोट हो जाने से चार लोग बुरी तरह झुलस गए। टंकी फटने से चपेट में आए दो लोग गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किए गए। परिजन जिनका इलाज लखनऊ के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में करा रहे हैं। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई … Read more

सीतापुर : बहनोई की पिटाई कर चाकू घोंपा

हरगांव-सीतापुर। थाना क्षेत्र के ग्राम गनेशवा मजरा हैदरपुर में साले ने अपने सगे बहनोई को लातघूंसो से पीटकर चाकू से हमला कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावर को दबोचकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना क्षेत्र के ग्राम गनेशवा निवासी नीरज कुमार 24 वर्ष पुत्र रामपाल के सगे साले सरोज पुत्र जगधर निवासी … Read more

सीतापुर : तीसरे मंगलवार को रामभक्त हनुमान के जयकारों से गूंजा जिला

नैमिषारण्य-सीतापुर। तीर्थनगरी में आज कलियुग के अजर अमर देव रामभक्त हनुमान की पूजा आराधना को समर्पित ज्येष्ठ मास के तीसरे बड़े मंगल का पावन पर्व बड़े ही श्रद्धा भाव से श्री रामभक्त हनुमान जी का वैदिक सश्वर पाठ के मध्य सनातन रीति से पूजा अर्चना कर मनाया गया। तीर्थ में सुबह 5 बजे ही श्रद्धालुओं … Read more

सीतापुर : चोरी की छ: मोटर साइकिले बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

सीतापुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान धरनाग तिराहे के पास से 02 ऑटोलिफ्टर अभियुक्तो सुनील राजवंशी पुत्र महेश कुमार व पट्टर पुत्र मलखे पासी नि0गण गौरा थाना कोतवाली देहात जनपद सीतापुर को पुलिस कार्यवाही में गिरफ्तार किया। जिनसे चोरी की 06 अदद मोटर साइकिलें बरामद हुई है। अभियुक्ततगण ने … Read more

सीतापुर : गांव में स्वच्छ पानी का एक बड़ा स्रोत बनेंगे अमृत सरोवर

सांडा-सीतापुर। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। अमृत महोत्सव के तहत अब गांव में बदहाल,जीर्ण शीर्ण तालाबों को अमृत सरोवर के रूप में विकसित करने का काम शुरू किया गया है। सकरन क्षेत्र के सांडा,मदनापुर, सुमरावा,झौआकला आदि ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर का निर्माण … Read more