मीठापुर में काले कुत्ते का आंतक, आधा दर्जन हुए जख्मी

भास्कर समाचार सेवा
मेरठ।लावड़ क्षेत्र के मीठेपुर गांव में पिछले तीन दिनों से ग्रामीण एक काले कुत्ते से परेशान है। उसने हमला करके लगभग आधा दर्जन लोगों को घायल कर दिया है।

ग्रामीणों ने बताया, गांव में एक काले रंग का कुत्ता पागल हुआ घूम रहा है, जो पिछले तीन दिनों से ग्रामीणों को काटकर घायल कर रहा है, जिसके कारण गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। पागल कुत्ते ने बुधवार को भी मोहसिन पुत्र सय्यद हसन व एक बच्चे इसहान पुत्र जाहिद को पैर में काटकर घायल कर दिया। बच्चे पर हमला करते हुए कुत्ते का वीडियो सीसीटीवी कैमरा में भी कैद हो गया। इस काले कुत्ते ने दो बच्चे सहित आधा दर्जन लोगों को जख्मी कर दिया है। बुधवार को लोग लाठी-डंडे लेकर कुत्ते की तलाश में लगे हुए हैं।

खबरें और भी हैं...