
भास्कर समाचार सेवा
फिरोजाबाद-: फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद स्थित गांव माडई में एक जन चैपाल का आयोजन किया गया । जन चैपाल का आयोजन अध्यक्ष मधु सगर एवं ए बी एस ए नंदलाल रजक सचिव विनय कुमार यादव के निगरानी में किया गया। जिसमें लोगों की जन समस्याओं को सुना गया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान रामब्रेश यादव ने बताया कि आज हमारे ग्राम सभा के सचिवालय पर जन चैपाल का आयोजन किया गया जिसमें लोगों की समस्याएं सुनी गई। जिसमें अधिकतर समस्याएं गोवंश से जुड़ी हुई है । वहीं आयुष्मान कार्ड एवं वृद्धा विधवा पेंशन को लेकर भी समस्याओं को सुना। जन चैपाल में उपस्थित महिलाओं पुरुषों का कहना था कि हम लोगों की आज तक पेंशन नहीं बनी है 6 वर्ष से चक्कर लगा रहे हैं। अध्यक्ष मधु सगर के द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया यह जन चैपाल लोगों की समस्याएं सुनने के लिए लगाई गई, जहां लोगों ने अपनी समस्याओ को बताया जिनका समाधान किया जाएगा। एबीएसए नंदलाल रजक के द्वारा बताया गया के लोगों की समस्याओं को सुना जाए और उसका सही तरीके से निस्तारण किया जाए ।
इस अवसर पर अमित कुमार कृषि विभाग, योगेंद्र पाल सिंह नलकूप विभाग, कविता स्वास्थ्य विभाग, सचिव विनय कुमार, देवेंद्र, मधुबन सिंह, ग्राम प्रधान रामब्रेश यादव सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।













