

भास्कर समाचार सेवा
बकेवर/इटावा। कस्बा सहित नेशनल हाइवे 19 के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध रूप से बनी बालू से लदे ट्रकों की विक्रय करने की अड्डियां विगत कयी माह से संचालित है। बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित ट्टटर लगाये खोले दुकान बालू के ट्रकों में लदी बालू विक्रय करने में दलाली के माध्यम से बेखौफ होकर अपने धंधे में अपनी आमदमी चौगुनी करने में लगे है। जिसकी आज तक अनभिज्ञ बने बैठे जिम्मेदार अधिकारियों को भनक तक नहीं लगी।
जानकारी के अनुसार बकेवर हर्राजपुर मार्ग के बीच तथा नेशनल हाइवे स्थित प्रमोद संस पेट्रोल पंप के समीप बालू माफियाओं द्वारा अन्य विभाग के संरक्षण से काल्पी, चिकासी की ओर से लोकेशन पर आ रहे दर्जनों ओवरलोड बालू से लदे ट्रक कस्बे की अवैध रूप से संचालित ट्टटर लगाकर संचालक भोर होते ही अपने अपने व्यापार में दलालों के माध्यम से ओवरलोड बालू के ट्रकों की बिक्री होती है। जहां नाम न छापने की शर्त पर स्थानीय ने बताया कि सुबह से उक्त बालू की अड्डियों पर दर्जनों ओवरलोड ट्रक खङे होते हैं। और ग्राहकों के आने पर दलालों के माध्यम से जल्द ही बिक जाती हैं। जब मोबाइल फोन के माध्यम से खनन अधिकारी इटावा प्रदीप कुमार राज से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं था संज्ञान में आने पर ओवरलोड बालू से लदे ट्रकों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।













