सड़क सुरक्षा को लेकर एआरटीओ कार्यालय पर हुआ कार्यक्रम

मुख्य अतिथि बीसीएनएस के संस्थापक एवं अध्यक्ष वृंदावन से रामकृष्ण गोस्वामी रहे

भास्कर समाचार सेवा

फिरोजाबाद-दबरई स्थित एआरटीओ कार्यालय पर सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत एक जागरूक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्देष्य दुर्घटनाओं में कमी आये रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीसीएनएस के संस्थापक एवं अध्यक्ष वृंदावन से रामकृष्ण गोस्वामी रहे। अध्यक्षता एआरटीओ राजेश कर्दम ने की।

बताते चलें दबरई स्थित एआरटीओ कार्यालय पर सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत एक जागरूक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि बीसीएनएस के संस्थापक एवं अध्यक्ष रामकृष्ण गोस्वामी रहे। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर श्रेष्ठ मार्गदर्षक की आवष्यकता है इसके अलावा श्रेष्ठ प्रषासनिक लोक प्रषासनिक अधिकारियों की आवष्यकता है उसके लिये एक प्रकार से हेल्पिंग हेंड चाहिये ये सनातन
सिद्धांत है जिसको मैनेजमेंट सूत्र कहते हैं। वहीं अध्यक्षता करते हुये
एआरटीओ राजेष कर्दम ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह जो चल रहा है उसमें गीता में जो कहा है व्यक्ति विषेष जो कर्म से भटक गया है उसे कैसे सही रास्ते पर लाया जाये उन्होंने इसके बारे में बताया। कार्यक्रम का मूल उद्देष्य
दुर्घटनाओं में कमी लाना है।

खबरें और भी हैं...