
अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने किया आयोग की सदस्य का स्वागत
भास्कर समाचार सेवा
मेरठ। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य सैय्यद शहजादी के मेरठ पहुंचने पर सर्किट हाउस में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य काजी शादाब के नेतृत्व में मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ स्मृति चिन्ह देकर जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर सैय्यद शहजादी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याण हेतु संचालित केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अन्तिम पायदान तक बैठे हुए लोगों तक पहुंच रहा है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार में किसी के साथ भी अन्याय नहीं हो रहा है। भाजपा सरकार सबका साथ-सबका विकास तथा सबका विश्वास के साथ कार्य कर रही है। इस अवसर पर नायब शहर काजी जैनुर राशिद्दीन, महानगर अध्यक्ष अन्जुम निजामी, दिलदार सैफी, रिंकू वर्मा, साबिर खान, हाजी इमरान सिद्दीकी, शहजाद जैदी, मुख्तियार अली हाशमी, अजहर अंसारी, शादाब शाह, फैज अहमद, मोहम्मद राशिद एडवोकेट आदि मौजूद रहें।












