
भास्कर समाचार सेवा
पिलखुवा। शपथ ग्रहण करने के बाद सोमवार के दिन जैसे ही विभू बंसल नगर पालिका परिषद पिलखुवा के कार्यालय पर पहुंचे तो काफी तादाद में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों की भीड़ अत्यधिक होने के कारण पहले तो अव्यवस्था फैल गई, लेकिन नगर पालिका कर्मचारियों ने तुरंत ही स्थिति को संभाल लिया और एक-एक करके लोगों को चेयरमैन के कक्ष में भेजा। जिसके बाद ही लोगों ने अपनी समस्याएं चेयरमैन के समक्ष रखी। चेयरमैन विभु बंसल ने बताया कि आज ज्यादातर लोगों की साफ-सफाई व्यवस्था,सड़क निर्माण की शिकायतें एवं पुराने समय से ही लंबित चल रहे कार्यो की शिकयत आई है। जिनमें से सफाई व्यवस्था से संबंधित सभी शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया है तथा अन्य समस्याओं से भी जल्द ही निजात मिलेगी।











