
भास्कर समाचार सेवा
सहारनपुर। ईद से पूर्व अंबाला रोड स्थिति मिगलानी बिल्डिंग से दर्पण सिनेमा वाला मार्ग हॉट मिक्स से बनना हुआ शुरू,जानकारी देते हुए निवर्तमान पार्षद मंसूर बदर ने बताया की यहां पिछले एक वर्ष पूर्व स्मार्ट सिटी योजना में सीवर लाइन डाली गई थी। जिसमें आधा मार्ग आरसीसी का बन गया था बाकी मार्ग न बनने पर बुरा हाल था।उन्होंने बताया की कुछ दिन पहले ही उनकें द्वारा नगर आयुक्त ग़ज़ल भारद्वाज व अन्य अधिकारियों से मिलकर ईद से पहले इस मार्ग को बनवाने के लिये आग्रह किया गया था। जिस पर नगरायुक्त ने संज्ञान लिया और आधी बची सड़क का निर्माण करवाया जा रहा हैं जिससें रमजान व ईद कें मौके पर जनता कों राहत मिलेगी। वहीं इस कार्य कें किये जाने पर मंसूर बदर ने स्मार्ट सिटी अधिकारीयो का आयुक्त सहारनपुर व नगर आयुक्त का क्षेत्रीय लोगो की और से धन्यवाद किया व नगर आयुक्त से पुल कम्बोह मार्ग को ईद से पहले चलने लायक बनवाने व रमजान माह का ध्यान रखते हुए जिन ट्यूब वेल पर जेनरेटर नहीं लगे हैं वहा पानी के लिये वेकल्पिक व्यवस्था के लिये जनरेटर लगवाने की मांग की हैं। मंसूर बदर ने बताया की नगर आयुक्त ने सभी व्यवस्था पूरी करवाने का आश्वासन दिया।













