गांव डिडौली के जंगल में मिले शव की राजकुमार उर्फ मांगेराम रूप हुई पहचान

भास्कर समाचार सेवा मुरादनगर। बधुवार को गांव डिडौली के जंगल में मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की पुलिस ने राजकुमार उर्फ मांगेराम के रूप में की। पुलिस ने मृतक के बिसरा जांच के लिए भेज दिया है। एसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि बुधवार को गांव डिडौली के जंगल में अज्ञात व्यक्ति के पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस ने मृतक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए थे। गुरूवार को मृतक के परिजनों ने थाने पहुंचकर उसकी पहचान 52 वर्षीय राजकुमार उर्फ मांगेराम निवासी कल्लू पुरा मालीवाड़ा चौक गाजियाबाद के रूप में हुई है। एसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि मृतक 11 अप्रैल से लापता हो गया था। उसी संबंधित थाने में गुमशुदगी दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के मौत कारणों का पता लगा सकेगा। पुलिस ने मृतक का बिसरा जांच के लिए भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...