
भास्कर समाचार सेवा
सिकंदराबाद। सिकंदराबाद के मोहल्ला सराय झाझान में मानवीय संवेदना को झकझोर देने वाली घटना घटी।जन्म लेने के बाद एक नवजात शिशु को कुत्तों को नोचने खसोटने के लिए आपचक में फेंक दिया गया ।इस दृश्य को देख हर कोई कांप उठा।
शुक्रवार की सुबह नगर के मोहल्ला रामपुरा सराय झांझन में प्राइमरी स्कूल से पीछे अापचक में अज्ञात ने नवजात शिशु का शव फेंक दिया। शव का कुत्ते नोच कर खा रहे थे। दृश्य को देख मोहल्ले के लोग कांप उठे और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी ।नवजात का शव मोहल्ले में मिलने की सूचना पर भारी संख्या में लोग एकत्र हो गए और तरह-तरह की चर्चा करने लगे। दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा था शव।मोहल्ले के लोगों ने नवजात के शव को दफना दिया।













