
- Lरेलवे को खेरिया ओवर ब्रिज पर सौन्दर्यीकरण कार्य एक सप्ताह में पूर्ण कराने के लिए निर्देशित किया
भास्कर समाचार सेवा आगरा। जिलाधिकारी द्वारा आगामी जी-20 प्रतिनिधिमण्डल के प्रस्तावित सम्पूर्ण भ्रमण मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल निरीक्षण के दौरान खेरिया ओवर ब्रिज की पेंटिंग, रेलवे ब्रिज के आस-पास साफ-सफाई, रेलवे लाइन के स्लीपर, स्टोर रूम का सौन्दर्यीकरण एक सप्ताह में कराने हेतु रेलवे को निर्देशित किया।
इसके बाद जिलाधिकारी ने सर्किट हाउस के बाहर चल रहे सौन्दर्यीकरण कार्य को देखा तथा शीघ्र पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया। साथ ही आगरा क्लब गोल्फ कोर्स परिसर में पेंड़ों पर पानी का छिड़काव व कटिंग, मार्किंग एवं लाइटों की मरम्मत, बन्दरों को पकड़ना, अवैध पार्किंग हटाये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया। ताजमहल के पश्चिमी गेट पर हेल्प सेन्टर, सीढ़ियां, फुटपाथ, राजा राजेश्वर मन्दिर का सौन्दर्यीकरण, चल रहे मैट्रो निर्माण कार्य में लगे टीन सैडों पर चित्रकारी कराने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने आगरा किला का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को देखा और किले के अन्दर लाईट एण्ड शो प्रतिनिधिमण्डल के नाश्ते की व्यवस्था का स्थान को सौन्दर्यीकरण कराने हेतु पुरातत्व विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया। किले के सामने अवैध पार्किंग, ठेले, रेस्टोरेंट एवं अवैध जुग्गी झोपड़ी को यथाशीघ्र हटाये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए।
डीएम ने किले के सामने श्रीराम लीला कमेटी द्वारा श्रीराम मन्दिर का सौन्दर्यीकरण कराये जाने, यमुना नदी पर धोबी घाट व पशुओं को हटाये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण भ्रमण मार्ग में चल रहे सौन्दर्यीकरण कार्य को शीघ्र गुणवत्तापूर्ण तथा समयबद्ध कराने को सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया।












