हाईटेक पुलिस की तलाश धरी की धरी रही …दुष्कर्म के आरोपियों ने कोर्ट में कर दिया सरेंडर, छात्रा से गैंगरेप के मामले में थे फरार 

  • दक्षिण जोन की 6 टीमें तलाश ही करती रह गई, शनिवार को सुरक्षित पनाहगाह से निकलकर कोर्ट पहुंच गए दोनों आरोपी
  •  रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी, दिल्ली में दर्ज हुआ था मामला घटनास्थल सुशांत गोल्फ सिटी होने पर जांच में जुटी थी पुलिस
  • मोबाइल बंद कर पुलिस के सिस्टम को मात दे बैठे दोनों आरोपी, 6 टीम तलाश में जुटी थी, पीड़िता का बयान हो चुका था दर्ज
लखनऊ। राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में युवक जनपद जौनपुर की रहनेे वाली यूपीएससी छात्रा को चारबाग रेलवे स्टेशन से अपने रूम पर लेकर आए जहां उसकी काफी मेें नशीला पर्दाथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। जब लड़की की हालत बिगड़ी तो उसे ट्रेन में बैठा दिया। रास्ते में कुछ होश आया तो उसने पूरी दास्तान परिजनों को बताई जिसके बाद दिल्ली में मामला दर्ज हुआ। लेकिन घटनास्थल लखनऊ के सुशांतगोल्फ की थी। तो केस ट्रासफर हुआ और दक्षिण जोन की गोल्फ सिटी पुलिस जांच पड़ताल में लगी 6 टीमे आरोपियों के सिर पर इनाम रखकर तलाश में जुटी थी। लेकिन आरोपी शिवम यादव और सन्नी यादव खाकी से भी दस कदम आगे चल रहे थे। उन्होंने पहले तो बनारस में सुरक्षित पनाहगाह में पनाह ली फिर सरेंडर की कोशिशों को आगे बढ़ाने लगे। पुलिस इंतजार में बैठी रही कि अब फोन खुले तब खुले और उन्हें दबोच लिया जाए लेकिन खाकी की सारी कोशिशों को ठेगा दिखाते हुए शनिवार कोर्ट में सरेंडर कर दिया और पुलिस देखती रही। बहरहाल अब आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी चल रही।
बताते चलें कि जनपद जौनपुर निवासी पीड़िता लड़की केे अनुसार वो दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। 15 को वापस जाने के लिए निकली चारबाग रेलवे स्टेशन पर उसने अपने दोस्त शिवम जो डिलिवरी ब्यांय का काम करता उसे मैसेेज करती जिसके बाद वो उससे मिलने पहुंचा जहां उसने सुशांत गोल्फ सिटी में मेंदाता के पीछे प्रधानमंत्री आवास योजना में किराए पर मौजूद रूम पर जाने की बात बोली जब पीड़िता ने मना किया तो उसने फिर कहां जिस पर वो तैयार हो गई। जब वो रूम पर पहुंची तो उसके कांफी में नशीला पर्दाथ मिलकर उसके साथ शिवम, सन्नी अन्य ने गैंगरेप किया। बहरहाल पुलिस अब आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी कर रही।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment