नपाध्यक्ष ने किया संगमोहल वार्ड का निरीक्षण


0 कूड़े में आग लगाने वाले कर्मचारियों को चिन्हित कर कार्यवाही करने का दिया आदेश

भास्कर ब्यूरो, मिर्जापुर।
नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल बुधवार की सुबह संगमोंहाल वार्ड में स्थानीय लोगो एवं विभागीय अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। पैदल भ्रमण यात्रा के 25 वे दिन नपाध्यक्ष लगातार जनता के बीच पहुँच कर उनकी समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण एवं कार्यवाही कर रहे है। जहां बुधवार की सुबह -सुबह ही वार्ड के संगमोहाल तिराहा, नईबस्ती, बुधिया कॉलोनी, विकलांग वाली गली, छोटकी मिर्ज़ापुर, सोनकर बस्ती, हरिजन बस्ती, अग्रवाल कॉलोनी, सुदर्शन कॉलोनी, सबरी रोड, इत्यादी स्थलो पर पैदल भ्रमण करते हुये वार्ड में हो रही समस्याओं को जाना।भ्रमण के दौरान रहवासियों द्वारा शिकायत करते हुये कहाकि कुछ कर्मचारियों द्वारा कूड़ा एकत्र करने के बाद कभी-कभी आग लगा दी जाती है जिससे मोहल्ले में प्रदूषण फैलता है,

कई बार मना करने के बावजूद भी सूखे कचरे कभी-कभी आग लगा दिया जाता है।नपाध्यक्ष ने कड़ी फटकार लगाते हुये उस सफाई कर्मचारी को चिन्हित कर कार्यवाही करने का आदेश दिया और सफाई निरीक्षक को आदेशित करते हुये कहा कि दुबारा ऐसी घटनाक्रम सामने आता है तो संबंधित को सेवामुक्त करते हुए कड़ी कार्यवाही की जाये। भ्रमण के दौरान सुदर्शन कॉलोनी में रहवासियों द्वारा गली के निर्माण के लिये कहा तो पालिकाध्यक्ष ने त्वरित निस्तारण करते हुये पंद्रह दिनों के भीतर रसीसी रोड के निर्माण के लिये अवर अभियंता को निर्देशित किया। छोटकी मिर्ज़ापुर के निवासियों ने नपाध्यक्ष से शिकायत करते हुये कहा कि वार्ड के एक व्यक्ति द्वारा दुर्भावनावश इस जगह की ट्यूबवेल की मोटर मशीन और बोर्ड पिछले एक सालो से निकलवा दी गयी है,

जिससे पानी की समस्या उत्पन्न हो गयी है। पालिकाध्यक्ष ने तत्काल एक्शन लेते हुये अवर अभियंता को तीन दिनों के भीतर ट्यूबवेल को सही करने का आदेश दिया और कहा कि कोई भी व्यक्ति अगर ऐसा कार्य करता है तो आपको हमे कॉल के माध्यम से कैम्प कार्यालय आकर या नगर पालिका के प्रधान कार्यालय पर आ कर सूचना करनी चाहिए। हमे जनता की सेवा करने के लिये आप सबने हमे चुना है अगर कोई समस्या आती है, तो व्यक्तिगत रूप से मिलकर अवगत कराएं, आपकी समस्या का निस्तारण करना ही प्रथम प्राथमिकता है।

इस मौके पर ज्ञानचन्द गुप्ता, शिवपाल कनौजिया, सतीश उपाध्याय, प्रीतम केशरवानी, नितिन विश्वकर्मा, प्रशांत पाण्डेय, आशुतोष त्रिपाठी, नरेश जायसवाल, विकास चंद, राहुल वर्मा, अश्विनी गुप्ता, किशन सैनी, मनीष विश्वकर्मा, सतीश सोनी, रवि कुमार, राजू कुमार, अश्वनी कुमार, रंजीत कुमार, सुल्तान अहमद, टीपू , कन्हैया लाल गुप्ता, मदन अग्रहरि, चंदन जयसवाल, अशोक कुमार सोनी, दीपक मोदनवाल, देवी प्रसाद साहू, रविकर सिंह पालिका से सुधीर कुमार वर्मा, अंशुमान शुक्ला, देवेंद्र बहादुर सिंह, मनोज सोनकर, पंकज श्रीवास्तव, भारती, करुण आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...