गैंगरेप कर वीडियो वायरल करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बरेली बेहडी( विवेक अग्रवाल)थाना बेहडी मैं शादी का झांसा देकर एक साल तक संबंध बनाकर और उसके बाद दोस्तों के साथ गैंगरेप के आरोपी को लोधीपुर चौराहे से किया गिरफ्तार ।ज्ञात हो की पिछले दिनों बहेड़ी निवासी एक युवती ने थाना बहेड़ी में एक तहरीर देकर अपने साथ एक साल तक शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाते हुए और बाद में अपने दोस्तों को हवाले कर देने का आरोप लगाया था।

आज उसी तहरीर के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद बरेली में चलाए जा रहे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के निर्देशन पर क्षेत्राधिकारी महोदय के कुशल नेतृत्व में आज इस्पेक्टर क्राइम पंकज पंत और प्रभारी आईपीएस सतनारायण प्रजापति जी के नेतृत्व में थाना पुलिस द्वारा गैंगरेप और पास्को एक्ट के मुख्य आरोपी फैज शैरी पुत्र एजाज अहमद निवासी मोती मस्जिद के पास को लोधीपुर चौराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

खबरें और भी हैं...