नौहझील क्षेत्र में सोने की चेन एक मोबाइल और 700 रुपये की लूटकर भागे बदमाश

घटना की सूचना मिलते ही छानबीन में जुटी इलाका पुलिस

भास्कर समाचार सेवा

बाजना। नौहझील थाना क्षेत्र के बाजना कटैलिया मार्ग पर पानी भरने आए युवक से बाइक सबार बदमाशों एक सोने की चैन एक मोबाइल फोन बाइक की चाबी और करीब सात सौ रुपये की नकदी लूटकर भाग गए।घटना की सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस छानबीन में जुट गई है।कटैलिया निवासी अखिल कुमार पुत्र आनंद कुमार ने बताया की करीब 11:00 कि वह अपनी बाइक पैशन प्रो से पानी भरने आया था तभी पीछे से स्पलेंडर बाइक सवार दो व्यक्ति आकर रुके और कहा पानी पिला दे उसने उनमे से एक को पानी पिलाया इसके बाद दूसरे व्यक्ति ने उसे पीछे से दबोच लिया और दूसरे ने उसके गले से एक सोने की चेन जेब से मोबाइल फोन करीब सात सौ रुपये की नकदी और मारपीट करते हुए बाइक की चाबी छीन कर भाग गए।घटना की सूचना पर पहुंचे नौहझील प्रभारी निरीक्षक अरुण बालियान ने बताया कि पानी भरने गए एक युवक से सोने की चेन मोबाइल और कुछ नगदी की लूट की सूचना मिली है पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।तहरीर मिलने पर जांचकर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

नही लगा डायल 112 पर कॉल

पीड़ित अखिल के पिता आनन्द कुमार ने बताया कि घटना के बाद बार बार 112 डायल किया लेकिन नही लगा जिसके बाद हमने अपनी गाड़ी से स्वयं जट्टारी तक बदमाशो की खोजबीन की लेकिन कोई पता नही चल सका।

खबरें और भी हैं...