
भास्कर समाचार सेवा
टूंडला। जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील टूंडला में लगातार कंबल का वितरण किया जा रहा है। मंगलवार को राजस्व ग्राम पमारी,जरौली कला सिकरारी में प्रत्येक जगह 100-100 कंबल का वितरण जनप्रतिनिधि विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर उप जिलाधिकारी टूंडला सत्येंद्र सिंह व तहसीलदार टूंडला डॉक्टर संतराज सिंह द्वारा किया गया। तहसीलदार टूंडला डॉक्टर संतराज सिंह ने पहले एक राजस्व निरीक्षक व तीन लेखपालों की टीम द्वारा पात्र गरीब जरूरतमंद व्यक्तियों की सूची बनवाई तत्पश्चात गरीब व्यक्तियों को कंबल वितरित किए। इसके अलावा पूर्व में भी तहसील टूंडला में इसी तरह गरीबों के लिए कंबल कैंप लगाकर वितरित किए गए यथा राजस्व ग्राम बछगांव, चलासनी ,रसूलाबाद, गढीं भक्ति ,नगर टूंडला आदि कई जगहों पर कंबल बटवाए गए । उक्त कंबल राजस्व विभाग की ओर से वितरित कराए जा रहे हैं,सरकार गरीबों के लिए ठंड से बचाव हेतु पूरी तरह से प्रतिबद्ध है जिसमें प्रशासन महकमा पूरी मुस्तैदी के साथ अपने कार्य को अंजाम दे रहे हैं।














