कमिश्नर ने किया मुरादनगर थाने का निरीक्षण, पुलिस कर्मीयों में मचा हड़कंप

भास्कर समाचार सेवा मुरादनगर । कमिश्नर अजय मिश्रा ने थाने में औच्चक निरीक्षण किया। चौकी प्रभारी व दरोगाओं की बैठक ली। जिसमें शांति व्यवस्था बनाए रखने के जरूरी निर्देश दिए। रविवार को गाजियाबाद कमिश्नर अजय मिश्रा की गाड़ी अचानक थाने पहुंच गई । गाड़ी से अचानक कमिश्नर अजय मिश्रा को उतरता देख पुलिस कर्मीयों में हड़कंप मच गया। आनन – फानन में पुलिस इधर-उधर दौडते व वर्दी टोपी को ठीक करते नजर आए । कमिश्नर अजय मिश्रा ने थाने के आफिस में चौकी प्रभारी व दरोगाओं की बैठक ली। शांति व्यवस्था बनाए रखने के जरूरी निर्देश दिए। तथा शिष्टाचार मुलाकात की। कमिश्नर अजय मिश्रा करीब आधा घंटा मौजूद रहे है। इस दौरान पुलिस कर्मी इधर-उधर दौडते रहे।

खबरें और भी हैं...