क्रिकेट टूर्नामेंट के प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित


भास्कर समाचार सेवा
डिबाई विधानसभा क्षेत्र के गांव राजघाट में श्री पातालेश्वर समिति एवं उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में सीरीज क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें दो टीमें निर्धारित की गई राजघाट और उदयगढी जिसमें 11-11 खिलाड़ीयों ने प्रतिभाग किया 6-6 ओवर का मैच रखा गया जिसमें प्रथम स्थान पर उदयगढी की टीम खिलाड़ियों को एक बल्ला शील्ड और मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। और दूसरे स्थान पर राजघाट की टीम के सभी युवा साथियों को शील्ड देकर सम्मानित किया। दोनों टीमों का उत्साह बढ़ाने के लिए सम्मिलित किया गया इस अवसर पर श्री पातालेश्वर समिति अध्यक्ष सोनू गोयल, संस्थापक पवन शर्मा, महासचिव मौनू यादव, उद्योग व्यापार मंडल महासचिव रवि गोयल, युवा संगठन अध्यक्ष राहुल मित्तल, हिमांशु शर्मा, दुर्गेश राठोर दिनेश कुमार देवेश कश्यप आशुतोष कुमार सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...