एसडीएम ने नगरपालिका की करोड़ों रुपए की संपत्ति कब्जा मुक्त कराकर नगरपालिका को सौंपी


भास्कर समाचार सेवा
अफजलगढ़।डीएम के आदेश पर एसडीएम धामपुर मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में नगर पालिका की करोड़ों रुपए की भूमि को भू माफियाओं से कब्जा मुक्त कराकर नगरपालिका को सौंपा। वहीं इस कार्यवाही से भू माफियाओं में हड़कंप मच गया है। नगर में स्थित कालागढ़ अफजलगढ़ मार्ग पर नचना नदी के समीप नगर पालिका परिषद अफजलगढ़ की बंजर पड़ी भूमि पर कुछ भूमाफियाओं ने अपना कब्जा जमा लिया था। डीएम बिजनौर की कोर्ट में दायर वाद नगर पालिका परिषद अफजलगढ़ जीत जाने के बाद शनिवार को डीएम उमेश मिश्रा के आदेश पर एसडीएम धामपुर मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई जिसमें तहसीलदार धामपुर गोपेश तिवारी,ईओ कौशल कुमार तथा लेखपाल बेनी राम सिंह ने पालिका कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच नचना नदी की बंजर पड़ी भूमि से अवैध कब्जा हटाने के साथ ही नगर पालिका परिषद की ओर से नगर पालिका परिषद अफजलगढ़ का बोर्ड लगा दिया गया है। और नगर पालिका परिषद का कब्जा हो गया। भू माफियाओं से लगभग चार बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई गई है। जिसकी कीमत करोड़ों रुपए आंकी जा रही है। एसडीएम धामपुर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पालिका परिषद अफजलगढ़ की बंजर भूमि पर वर्षों से चल रहे अवैध कब्जा को आज हटा दिया गया और नगर पालिका परिषद अफजलगढ़ का पुन काबिज हो गया है। अगर फिर से भू माफियाओं नगर पालिका की भूमि पर कब्जा करते ही तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी। वही डीएम उमेश मिश्रा द्वारा की गई इस कार्रवाई से भू माफियाओं में हड़कंप मच गया है। इस अवसर पर एसडीएम धामपुर मनोज कुमार सिंह के आलावा तहसीलदार धामपुर गोपेश तिवारी,ईओ कौशल कुमार, लेखपाल बेनी राम सिंह, संजीव अग्रवाल बृजमोहन, रोबिन अग्रवाल साबिर अली,शादाब अंसारी तथा मुशर्रफ अली आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...