
भास्कर समाचार सेवा
नजीबाबाद। नॉर्थ इंडिया ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस, नजीबाबाद, में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, बेनीपुर कोप्पा, नगीना (बिजनौर) के विद्यार्थियों ने शैक्षिक भ्रमण किया । राजकीय इंटर कॉलेज से आए प्रधानाचार्य कैलाश चंद, रामवीर सिंह, हरिराज सिंह, रवि कुमार तथा अवनीश कुमार आदि शिक्षकों के साथ, लगभग पचास विद्यार्थियों का स्वागत नॉर्थ इंडिया ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के रजिस्ट्रार गौरव वर्मा, प्रबंधन विभागाध्यक्ष मोहित गर्ग व पॉलिटेक्निक प्रधानाचार्य मानिक गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया । भ्रमण में आए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए संस्थान के प्रबंध निदेशक इंजीनियर अवनीश अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए यह शैक्षिक भ्रमण कैरियर निर्माण में सहायक सिद्ध होगा और विद्यार्थियों ने जो अपने लक्ष्य निर्धारित किए हैं, उनकी पूर्ति के लिए उन्हें और भी अधिक ऊर्जावान बनाएगा । भविष्य में आपके करियर निर्माण हेतु किसी भी सहायता के लिए हमारा संस्थान आपके साथ है । उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की । भ्रमण पर आए सभी विद्यार्थियों ने पुस्तकालय, वाचनालय, क्रीड़ा स्थल और विभिन्न विषयों की प्रयोगशालाओं का भ्रमण किया तथा जिज्ञासावश कुछ प्रश्न भी पूछे, जिनका समुचित उत्तर संबंधित शिक्षकों द्वारा दिया गया । विद्यार्थियों ने अलग – अलग पाठ्यक्रमों से संबंधित जानकारियां भी अर्जित कीं ।
भ्रमण पर आए विद्यार्थियों के मार्गदर्शन में बी.टेक. (कम्प्यूटर साइंस) विभागाध्यक्ष अंकुश गुप्ता, बी.टेक. (सिविल इंजीनियरिंग) विभागाध्यक्ष मनोज खारियान, डिग्री कॉलेज प्राचार्या डॉ.नीलावती, लॉ कॉलेज प्राचार्य डॉ. पी सी राम, पुस्तकालयध्यक्ष तुमुल कांत, दीपा सिंह, अजय सिंह, विक्रम सिंह और अमन रस्तोगी जी की भी सक्रिय भूमिका रही।












